फुटबॉल एजेंट बनने के लिए AIFF का लाइसेंस लेना पड़ता है, और इसके लिए फीफा की एजेंट परीक्षा पास करनी होती है। पर मेरे लिए तो ये सब पढ़ाई बहुत दूर की बात लगती है। मेरे पिता जी ट्रक चलाते हैं, और मैं वकील बनने की तैयारी में लगा हूँ। फुटबॉल का एजेंट बनना उन लोगों का सपना है जिनके पास इस खेल से जुड़े संपर्क और पैसा हो, हमारे जैसे लोगों के लिए तो सपने वही होते हैं जो परिवार की थाली में एक रोटी ज़्यादा ला सकें।
#exams#study
Jump in to reply — no account needed.