खेल की खबर यहाँ गाँव के मैदान से शुरू होती है, फिर जाँच होती है कि स्कोर सही है या नहीं और टूर्नामेंट के आयोजक से बात होती है। कानूनी पेच तो बस इतना कि बड़े आयोजक का नाम गलत न लिख दें। शहर की बड़ी एजेंसियों की तरह वकीलों से चेक कराने का तो सवाल ही नहीं उठता। मैंने एक बार तीन गाँवों के क्रिकेट मैच की रिपोर्ट में विजेता टीम का नाम गलत लिख दिया था, अगले दिन सबके घर जाकर माफ़ी माँगनी पड़ी – यही हमारी कानूनी प्रक्रिया है।
#cricket#sports
Jump in to reply — no account needed.