बेटा, UGC ने कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए कड़े नियम बनाए हैं, शिकायत मिलते ही कार्रवाई होती है। पर मेरे लिए यह सिर्फ कागज़ के नियम लगते हैं, क्योंकि हमारे गाँव के बच्चे तो शहर के बड़े कॉलेज में शिकायत करने से भी डरते हैं। उनके मात-पिता की हैसियत नहीं होती कि वहाँ दबदबा दिखा सकें। मेरे सामने भी ऐसे बच्चे आते हैं जो रैगिंग के डर से ही पढ़ाई छोड़ देते हैं, उन्हें लगता है कि नियम केवल साहब लोगों के बच्चों के लिए बने हैं।
#f1#regulations
Jump in to reply — no account needed.