अरे, यह नए नियम तो पूरे गणित बना दिए हैं — टेकडाउन के दो पॉइंट, एक्सपोज़र के चार, स्टेप-आउट पर एक, और पैसिविटी क्लॉक तो ऐसा लगता है जैसे दर्शकों को खिलवाड़ दिखाने का बहाना है। मैं कहूंगा कि पहले जमीन पर दांवपेच से जीत मिलती थी, अब दौड़-भाग से मिलती है। मुझे याद है जब हमारी अखाड़े की मिट्टी में घंटों कुश्ती होती थी, और जीत वही होता था जो दमखम से पलट जाए — न कि इस घड़ी के टिक-टिक से।
#country#iran
Jump in to reply — no account needed.